वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
14-Dec-2023 04:28 PM
By First Bihar
DELHI: 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गुरुवार को संसद की दोनों ही सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। सुरक्षा में चूक को मुद्दा बनाकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा था। सांसदों को बार बार मना करने के बाद जब वे शांत नहीं हुए तो संसद की दोनों ही सदनों के 15 सांसदों को बाकी बचे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
दरअसल, 13 दिसंबर को लोकसभा में सदन की कार्यवाही के बीच सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। दो संदिग्ध दर्शक दीर्घा से कूचकर सांसदों के बीच पहुंच गए थे और पीले रंग का धूआं फैला दिया था। जिसके बाद सदन के अंदर अफरा-तफरी मच गई थी। गुरुवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के सदस्य सुरक्षा में चूक को मुद्दा बनाकर हंगामा करने लगे। सबसे पहले राज्यसभा में टीएमसी सांसद के निलंबन की कार्रवाई हुई। इसके बाद दोनों ही सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
भोजनावकाश के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। लोकसभा स्पीकर के बार-बार रोकने के बावजूद विपक्षी सदस्य मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद स्पीकर ने बड़ा एक्शन लेते हुए और 14 सासंदों को बाकी बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। सभी 15 सांसदों पर सदन की कार्यवाही बाधित करने को लेकर निलंबन की कार्रवाई हुई है। स्पीकर की इस कार्रवाई से विपक्षी सांसदों में गहरा रोष है।
निलंबित किए गए सांसदों में टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस, बेनी बेहनन (कांग्रेस), मोहम्मद जावेद (कांग्रेस), पी आर नटराजन (सीपीआईएम), कनिमोझी (डीएमके), वीके श्रीकंदन (कांग्रेस), के सुब्रमण्यम, एसआर पार्थिबन (डीएमके), एस वेंकटेशन (सीपीआईएम) और मनिकम टैगोर (कांग्रेस) और राज्यसभा के टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन शामिल हैं।