Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
03-Feb-2025 01:02 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Budget Session 2025: संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान मची भगदड़ का मुद्दा उठाया। विपक्ष ने महाकुंभ भगदड़ हादसे में मृतकों की सूची जारी करने की मांग करते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष का आरोप है कि यूपी की योगी सरकार मृतकों का सही आंकड़ा छिपा रही है।
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरु कर दिया। सरकार से कुंभ में हुई मौतों का आंकड़ा जारी करने की मांग को लेकर विपक्ष ने लोकसभा में जबर्दस्त हंगामा किया। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने पहुंच गए। हंगामे को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को खरी खोटी सुनाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा करने वाले सांसदों से कहा कि क्या जनता ने आपको हंगामे के लिए चुना है,अगर सदन चलाना चाहते हैं तो अपनी सीट पर बैठ जाएं।
विपक्ष का आरोप है कि यूपी की योगी सरकार महाकुंभ में हुई भगदड़ में मृतकों का सही आंकड़ा छिपा रही है। विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि सरकार को मृतकों की पूरी लिस्ट जारी करनी चाहिए।