PATNA: फैशन और बदलते लाइफस्टाइल के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए राधक स्टूडियो में उसके नए ब्रांड ‘रोजाना बाय राधक (Rojana by Radhak)’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह फुलवारी से जेडीयू विधायक श्याम रजक एवं पटना की मेयर सीता साहू ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और संयुक्त रूप से ब्रांड का उद्घाटन किया।
‘रोजाना बाय राधक’ की परिकल्पना उन महिलाओं के लिए की गई है, जो अपने हर दिन को स्टाइलिश, आरामदायक और खूबसूरत अंदाज में जीना चाहती हैं। यह ब्रांड रोजमर्रा के पहनावे को खास बनाने की सोच के साथ पेश किया गया है, जहां फैशन के साथ आराम और किफायत का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
ब्रांड के तहत महिलाओं के लिए आकर्षक और ट्रेंडी एथनिक वियर कलेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ऐसे परिधानों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें महिलाएं अपने दैनिक जीवन, ऑफिस, पारिवारिक आयोजनों और खास मौकों पर आसानी से पहन सकती हैं।
उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने ब्रांड की पहल की सराहना करते हुए इसे फैशन की दुनिया में एक सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों और आमंत्रित मेहमानों ने भी इस नए ब्रांड के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
राधक स्टूडियो के संस्थापक आकाश केडिया एवं श्रीमती राधिका के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल फैशन को अधिक सहज, सुलभ और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘रोजाना बाय राधक’ का संदेश है कि हर दिन पहनिए कुछ खास, क्योंकि खूबसूरत दिखने के लिए किसी खास मौके का इंतजार क्यों? अब रोजाना के स्टाइलिश और खूबसूरत परिधानों की खरीदारी के लिए पटना के राधक स्टूडियो में आपका स्वागत है।