बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
04-Jun-2025 05:56 PM
By First Bihar
RCB Victory Parade: इस वक्त की बड़ी खबर बेंगलुरू से आ रही है, जहां IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट पर पहुंचे थे, जो स्टेडियम के भीत जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर भीड़ बेकाबू हो गयी।
आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले स्टेडियम से बाहर अंदर घुसने की कोशिश करने के दौरान भगदड़ मच गयी और भीड़ में दबकर 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में महिला भी शामिल हैं। वही कई लोग घायल भी हो गये। जिन्हें आनन- फानन में पास के अस्पला में भर्ती कराया गया है। स्टेडियम के बाहर और अंदर अफरा-तफरी मच गयी। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है, क्योंकि जिस वक्त भगदड़ मचा उस समय भारी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।
बता दें कि 18 साल बाद RCB के IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर गेट पर पहुंचे था और किसी तरह स्टेडियम अंदर जाने की कोशिश करने लगे। तभी इसी दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर भीड़ बेकाबू हो गयी और यह हादसा हो गया। घटना को दुखद बताते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं मौके पर जा रहा हूं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों से मिलने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति का जायजा डॉक्टरों से लिया। इस हादसे पर उन्होंने भी दुख जताया।