Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़ Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़ Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट से पूर्व विधायक रीतलाल यादव को बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका हुई खारिज Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट से पूर्व विधायक रीतलाल यादव को बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका हुई खारिज Sahara Refund: क्या सहारा में फंसे हैं पैसे? तो आपके लिए है गोल्डन चांस, इतने लाख तक कर सकते है क्लेम, जानें पूरा प्रोसेस Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी राज्यसभा का चुनावी रण: पावर स्टार पवन सिंह को लेकर कयास तेज, BJP चीफ नितिन नबीन से मुलाकात के बाद क्या बोले?
26-Feb-2026 03:09 PM
By FIRST BIHAR
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी के एक 70 वर्षीय मौलाना हाकिम साहब और उनकी 26 वर्षीय दुल्हन का ब्राइडल फोटोशूट जबरदस्त चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मौलाना ने अपने से 44 साल छोटी महिला से प्रेम विवाह किया है। निकाह के बाद दोनों ने प्रोफेशनल फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए।
वायरल वीडियो में मौलाना साहब अपनी दुल्हन की गोद में लेटकर पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, फोटोग्राफर को परफेक्ट एंगल लेने के लिए जमीन पर लेटकर शॉट सेट करते देख लोग मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में दुल्हन अपने शौहर के लिए एक था टाईगर के मशहूर गीत को गुनगुनाती दिखाई दे रही हैं, जिस पर मौलाना भी सुर में सुर मिलाते नजर आते हैं।
वीडियो जैसे ही X पर शेयर हुआ, कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, तो कुछ ने हैरानी जताई। जब लोगों को वीडियो पर संदेह हुआ, तो उन्होंने AI चैटबॉट Grok से इसकी पुष्टि की। चैटबॉट के अनुसार, यह रावलपिंडी की वास्तविक घटना है।
बताया जा रहा है कि यह फोटोशूट डेली पाकिस्तान के यासिर शमी द्वारा आयोजित किया गया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद वेबसाइट ने इसे अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया, लेकिन तब तक यह क्लिप सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल चुकी थी।