Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
09-Oct-2020 10:15 AM
DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई नेता भी आवास पर पहुंचे हुए हैं.
चिराग से की बात
श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान और उनकी पत्नी से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने रोते चिराग पासवान को गले लगाया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और नेता उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं. सभी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

जिस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रामविलास पासवान का निधन हुआ वहां से पार्थिव शरीर को एम्स लाया गया. यहां पर केमिकल लेप के बाद पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थिति आवास पर भेजा गया. इस दौरान खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन मौजूद रहे. उनका पार्थिक शरीर अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा गया है.

दिल्ली आवास के बाद रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना में उनके श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास ले जाया जाएगा और लोग यहां भी उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे. दीघा घाट पर राम विलास पासवान के अंतिम संस्कार किया जाएगा. एलजेपी कार्यालय में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन यहां हर कोई बिलखते हुए रामविलास पासवान को याद कर रहे हैं.