BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
06-Mar-2025 11:55 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Railway Recruitment News: रेलवे बोर्ड ने देशभर के सभी डिविजनों में ग्रुप सी तक के सभी विभागीय चयन प्रक्रियाओं से होने वाली भर्तियों को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने 5 मार्च को यह आदेश जारी किया। यह निर्णय मुगलसराय में विभागीय परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में 26 अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद लिया गया है।
रेलवे बोर्ड ने ग्रुप ‘सी’ पदों पर उन सभी लंबित विभागीय भर्तियों को रद्द कर दिया है, जिन्हें चार मार्च तक अंतिम रूप नहीं दिया गया और अप्रूव भी नहीं किया गया। बोर्ड ने बुधवार को सभी रेलवे जोनों के सामान्य प्रबंधकों को एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें कहा गया, "हाल के समय में विभागीय चयन में कई गड़बड़ियां पाई गई। जिस कारण विभागीय चयन ढांचे की पुनरावलोकन किया जाएगा। सभी लंबित चयन/LDCEs/GDCEs (ग्रुप C में) जिन्हें 04.03.2025 तक अंतिम रूप से अनुमोदित नहीं किया गया है उन्हें रद्द माना जाएगा।"
नोटिस में यह भी कहा गया है कि, "कोई भी नया चयन प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी, जब तक कि अगले आदेश न जारी किए जाएं। चयन प्रक्रिया को विनियमित करने के लिए आगामी आदेश जारी किए जाएंगे।" इससे पहले, रेल मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं को केंद्रीकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से आयोजित करने का आदेश दिया था। दरअसल यह दोनों फैसला सीबीआई द्वारा उत्तर प्रदेश के मुग़लसराय में 26 रेलवे अधिकारियों की गिरफ्तारी और एक विभागीय परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने के आरोप में की गई छापेमारी के बाद आए हैं। जिसमें 1.17 करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की गई थी।