ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार

Home / india / रेलवे में खुल सकता है नौकरी का पिटारा, बजट में रेल भाड़े में...

रेलवे में खुल सकता है नौकरी का पिटारा, बजट में रेल भाड़े में हो सकती है बढ़ोतरी

31-Jan-2020 12:23 PM

DELHI: कल  यानि एक फरवरी को देश का आम बजट पेश होने जा रहा है। नयी परंपरा के मुताबिक आम बजट के अंदर ही वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण रेलवे का बजट भी जारी करेंगी। सूत्रों के मुताबिक इस बार रेल भाड़े  में बढ़ोतरी की जा सकती है जबकि रेलवे में नौकरियों का पिटारा भी खुल सकता है।


लोगों को रेलबजट को लेकर सबसे बड़ी उत्सुकता भाड़े को लेकर है। सूत्रों के मुताबिक इस बार यात्री किराये को बढ़ाने के लेकर सरकार के उपर काफी दबाव है। रेलवे अपने ऑपरेटिंग रेश्यो को सुधारने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के नाम पर हर बार यात्री किराए का प्रस्ताव करती है लेकिन राजनैतिक कारणों से किराए नहीं बढ़ पाते।


सरकार शुरू से ही रेलवे को रोज़गार के एक बड़े अवसर के रूप में देखती रही है। देश में बेरोज़गारी बढ़ने के आरोपों के बीच रेलवे एक संकट मोचक साबित हो सकता है। इसके लिए बजट में रेलवे में रोज़गार के अवसर को बढ़ाने सम्बंधी दिशा निर्देश हो सकते हैं। बजट में सरकार रेलवे के खाली पदों को भरने का एलान कर सकती है। 

इस वक़्त रेलवे का सारा ध्यान अपने इंफ़्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और उसके आधुनिकीकरण पर है।मोदी-2 सरकार में रेलवे की अनेकों समस्याओं का एक हल रेलवे के आधुनिकीकरण में तलाशा जा रहा है। वहीं अहमदाबाद से मुंबई के लिए बुलेट ट्रेन का काम तेज़ी से चल रहा है।इधर अगला बुलेट ट्रेन रूट दिल्ली से वाराणसी तक का सम्भावित है जिसे आगे कोलकाता तक करने की योजना है।