वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट
23-Jan-2021 01:05 PM
DESK: प्रेमिका अपने प्रेमी पर किसी बात को लेकर खफा हो गई थी. जिसके बाद उसने प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया और नींद की गोली देकर बेहोश कर दी और उसे जिंदा दफना दिया. यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है.
मिलने के लिए बुलाया था
प्रेमी तरूण के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी प्रेमिका बेबी पर शक जताया था. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. लेकिन इनसब से वह इनकार करती रही. जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो सारा राज खोल दिया. बेबी ने बताया कि उसने तरुण से प्रेम करने का नाटक किया और 1 जनवरी 2019 को उसे आरके नगर स्थित एक किराए के मकान में लेकर आई. कॉफी में नींद की गोलियां डालकर पिला दी, जब वह बेहोशी हालत में हो गया तो हाथ-पैर बांधकर कार में डालकर कोटा ले गए और जिंदा दफन कर दिया.
कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
इस केस की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रेमिका समेत पांच को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. मरने वाला चिंगराजपारा का रहने वाला तरूण उर्फ आकाश रताड़े था. वह पेशे से सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर था. उसके लापता होने के बाद एक जनवरी 2019 को उसकी मां राजकुमारी ने सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया था. उसमें प्रेमिका बेबी पर अपहरण का आरोप लगाया था.