ब्रेकिंग न्यूज़

UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट फर्जी नंबर प्लेट का खेल: गाड़ी बंगाल में और बिहार में कट रहा चालान, पुलिस ने किया जब्त Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका 1st Bihar/Jharkhand का फिर बजा डंका, Mastic का फर्जी वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल ठेकेदार पर केस दर्ज, E.E. पर कब होगा एक्शन ? Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

महिला IAS के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले 5 युवक

डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि यह देह व्यापार करीब तीन महीने से चल रहा था। मोहल्लेवालों की शिकायत पर छापेमारी की गई और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तथ्य सामने आने के बाद पूरी जानकारी..

up

04-Jan-2026 07:27 PM

By First Bihar

DESK: एक महिला IAS अफसर के घर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस कर्मियों ने जब रेड मारी तब वहां के नजारे को देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने 4 लड़कियों को 5 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आईएएस अधिकारी के आवास में चल रहे इस अवैध धंधे की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग भी हैरान रह गये।


मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है जहां कीड़गंज क्षेत्र में एक महिला आईएएस अधिकारी के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मकान को लगभग 15 हजार रुपये प्रति माह किराए पर लिया गया था। मकान लेने वाले परिवार ने कहा था कि वे वहां परिवार के साथ रहेंगे, लेकिन उन्होंने मकान को देह व्यापार के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।


रविवार दोपहर पुलिस को इन गतिविधियों की जानकारी मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां से चार युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मकान में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। पकड़ी गई युवतियों में दो प्रयागराज, एक वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि यह देह व्यापार करीब तीन महीने से चल रहा था। मोहल्लेवालों की शिकायत पर छापेमारी की गई और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तथ्य सामने आने के बाद पूरी जानकारी साझा करेगी।