Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
14-Mar-2025 04:23 PM
By First Bihar
UP Police: यूपी पुलिस के जवान संजीव कुमार सिंह ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस बार भी वे अपने परिवार के साथ होली नहीं मना पाएंगे। यह वीडियो देखने के बाद समझा जा सकता है कि पुलिस की नौकरी कितनी कठिन होती है।
दुनिया का हर व्यक्ति चाहता है कि त्योहारों पर अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताए। अधिकांश लोग त्योहार के दौरान छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह अवसर नहीं मिल पाता। खासकर, पुलिसकर्मियों और अन्य इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोगों को अपने कर्तव्यों के कारण त्योहारों पर भी ड्यूटी करना पड़ता है। ऐसा ही मामला संजीव कुमार सिंह के साथ भी हुआ, जो पिछले 27 वर्षों से अपने परिजन के साथ होली नहीं मना सके हैं। उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है।
संजीव कुमार सिंह ने वीडियो में क्या कहा?
वायरल वीडियो में संजीव कुमार सिंह बताते हैं, "मेरा मन आज काफी व्याकुल है। 27 साल की सेवा में कभी भी होली अपने घर पर नहीं मना सका। इस बार उम्मीद थी कि महाकुंभ ड्यूटी के बाद घर जा पाऊंगा, खासकर क्योंकि पिछले साल मेरी मां का देहांत हो गया था और यह उनके बाद पहली होली थी। लेकिन अब मैं हरदोई नहीं पहुंच पा रहा हूं। मैंने सबको घर आने का निमंत्रण दिया था और वे पहुंच भी रहे हैं, लेकिन मैं खुद नहीं जा पा रहा। अब हिम्मत नहीं हो रही कि उन्हें बताऊं कि मैं नहीं आ रहा हूं। लेकिन यह भी इस नौकरी का ही एक हिस्सा मानता हूँ |"
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर @dbabuadvocate नामक अकाउंट से साझा किया गया। इसे पोस्ट करने वाले एडवोकेट दीपक बाबू ने लिखा, "संजीव कुमार सिंह जी का वीडियो देखकर मन चिंतित हो गया। वे 27 वर्षों से सेवा में हैं और इस बार भी छुट्टी नहीं मिल पाई, जबकि उनकी मां का देहांत पिछले साल हुआ था। होली पर उनका गांव में रहना जरूरी था, लेकिन लगातार कुंभ ड्यूटी के कारण वे घर नहीं जा सके।" उन्होंने डीजीपी (DGP) से छुट्टी देने की अपील भी की।इस वीडियो ने लोगों को पुलिसकर्मियों के बलिदान और त्याग के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है।