UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर?
20-Mar-2026 02:15 PM
By First Bihar
Bihar News: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक Bank (PNB) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है कि यदि समय रहते जरूरी अपडेट नहीं किए गए, तो 16 अप्रैल 2026 के बाद कई खातों पर रोक लगाई जा सकती है। इसका सीधा मतलब यह होगा कि आप अपने खाते से न तो पैसे निकाल पाएंगे और न ही कोई ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे।
बैंक ने यह कदम सुरक्षा कारणों और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों का पालन करने के लिए उठाया है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बैंकिंग से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर लें।
दरअसल, आजकल लोग बैंक से आने वाले मैसेज और नोटिस को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा करना भारी पड़ सकता है। खासकर उन खाताधारकों के लिए खतरा ज्यादा है, जिनका खाता लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं है या जिनकी KYC (Know Your Customer) जानकारी अपडेट नहीं है। 16 अप्रैल 2026 को ऐसे ग्राहकों के लिए आखिरी तारीख माना जा रहा है।
बैंक के अनुसार, जिन खातों में लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है, या जिनकी KYC अधूरी है, वे खाते जोखिम में हैं। अगर आपने अपना आधार, पैन या पता अपडेट नहीं किया है, तो आपका खाता भी इस सूची में शामिल हो सकता है। ऐसे खातों को बैंक इनएक्टिव या संदिग्ध मान सकता है।
अगर किसी खाते में लंबे समय तक न पैसे जमा होते हैं और न ही निकासी होती है, तो वह खाता निष्क्रिय (Inactive) हो जाता है। खासकर अगर खाते में बैलेंस भी बहुत कम या शून्य है, तो बैंक ऐसे खातों को बंद या फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। बैंक का कहना है कि यह कदम धोखाधड़ी और गलत लेन-देन को रोकने के लिए जरूरी है।
हालांकि, यह नियम सभी ग्राहकों पर लागू नहीं होगा। सिर्फ उन्हीं खातों पर असर पड़ेगा, जिनकी KYC अपडेट नहीं है, जिनमें लंबे समय से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है या जिनका बैलेंस बहुत कम है। अगर आपका खाता नियमित रूप से चल रहा है और आपकी सभी जानकारी अपडेट है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
इस समस्या से बचने के लिए ग्राहकों को कुछ आसान काम करने होंगे। सबसे पहले अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर KYC अपडेट करें। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ देना होगा। अगर आपकी जानकारी पहले से सही है, तो आप डिक्लेरेशन देकर भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इसके अलावा, अगर आपका खाता लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं है, तो उसे एक्टिव रखने के लिए एक छोटा सा ट्रांजैक्शन जरूर करें। लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ ट्रांजैक्शन करना काफी नहीं है, KYC अपडेट होना अनिवार्य है।
बैंक ने साफ किया है कि बिना अलग से नोटिस दिए भी ऐसे खातों पर रोक लगाई जा सकती है, इसलिए आखिरी समय का इंतजार करना सही नहीं है। अगर आपका भी PNB में खाता है, तो तुरंत उसकी स्थिति जांच लें और 16 अप्रैल 2026 से पहले जरूरी अपडेट करके अपने खाते को सुरक्षित और चालू रखें।