‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
25-May-2025 06:37 PM
By FIRST BIHAR
Vende Bharat Train: भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया है जिसमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाहोद में आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन दोनों एक्सप्रेस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
गाड़ी संख्या 26901 साबरमती वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। गुरुवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। प्रतिदिन यह गाड़ी सुबह 05.25 बजे साबरमती स्टेशन से खुलेगी और चांदलोडिया, विरमगाम, राजकोट, जूनागढ़ होते हुए दोपहर 12:25 पर वेरावल स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 26902 प्रतिदिन दोपहर बाद 14:40 पर वेरावल स्टेशन से खुलेगी और जूनागढ़ राजकोट, विरागम होते हुए 21:35 पर साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। चांदलोडिया स्टेशन पर अभी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत डेवलपमेंट के काम हो रहे हैं जिनका पूरा किए जाने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का वाणिज्यिक ठहराव चांदलोडिया स्टेशन पर प्रारंभ होगा।
गुजरात में यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी एक्सप्रेस गाड़ी वलसाड दाहोद एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 19011 प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे वलसाड स्टेशन से खुलेगी और बीलीमोरा, नवसारी, सूरत वडोदरा, गोधरा होते हुए 11:05 पर दाहोद स्टेशन पहुंचेगी वापसी में यह गाड़ी दाहोद स्टेशन से 11:55 पर खुलेगी और 20:05 पर वलसाड स्टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। ट्रेन में एग्जीक्यूटिव क्लास का एक कोच, थर्ड एसी का चार कोच और सेकंड क्लास के 10 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा गार्ड सह पार्सल वान के दो कोच होंगे। एक गार्ड वान में दिव्यांग यात्रियों के बैठने की सहूलियत प्रदान की जाएगी।