बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Feb-2024 09:31 AM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा के दौरे पर रहेंगे। गोवा में वे भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सीथ 1330 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के स्थायी परिसर को वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यहां प्रधानमंत्री 'विकसित भारत, विकसित गोवा 2047’ कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
पीएमओ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री दक्षिण गोवा के बेतुल गांव में 'ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर’ का मंगलवार की सुबह उद्घाटन करेंगे और भारत ऊर्जा सप्ताह की शुरुआत करेंगे। ऊर्जा सप्ताह, भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र सर्वव्यापी ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन होगा जिसमें विभिन्न देशों के लगभग 17 ऊर्जा मंत्रियों के भाग ले सकते हैं।
वहीं मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री फतोर्डा में 'विकसित भारत, विकसित गोवा 2047' कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि 'प्रधानमंत्री ने ऊर्जा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित रखा है। इसी दिशा में छह से नौ फरवरी तक गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है।' कार्यक्रम में 900 से अधिक लोग शामिल होंगे। इसमें कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के पवेलियन होंगे।