कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
16-Aug-2025 03:15 PM
By First Bihar
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त इस वर्ष 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से जारी की गई। इस बार सरकार ने लगभग 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। हालांकि, अब भी कई किसानों के खाते में यह राशि नहीं पहुंची है, जिससे उनमें चिंता का माहौल है।
लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, अगर आपकी किस्त अटक गई है तो कुछ जरूरी शर्तें पूरी कर के आप अभी भी पैसा पा सकते हैं। इन कार्यों को आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। कई किसानों की किस्त e-KYC अपडेट नहीं हुआ है, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, भूमि सत्यापन (Land Verification) अधूरा है और बैंक डिटेल्स या नाम में त्रुटि भी हो सकता है। इसके अलावा एक ही परिवार के कई सदस्यों द्वारा योजना का लाभ लिया जा रहा है। अगर इनमें से कोई भी कारण हो सकता है कि आपका पैसा नहीं आया हो।
कैसे करें सुधार
घर बैठे ऐसे करें e-KYC (ऑनलाइन तरीका)
सबसे पहले PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दाईं ओर दिए गए "e-KYC" ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और Search पर क्लिक करें।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
सफल होने पर स्क्रीन पर "e-KYC successfully submitted" का मैसेज आएगा।
अगर e-KYC ऑनलाइन नहीं हो रहा तो क्या करें?
यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो अपने नजदीकी CSC केंद्र (Common Service Center) पर जाएं। वहां बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC पूरा किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए PM किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करें या helpdesk@pmkisan.gov.in पर ईमेल करें।
किस्त की स्थिति कैसे चेक करें?
PM-KISAN वेबसाइट पर जाएं।
“Beneficiary Status” सेक्शन पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर डालें और “Get Data” पर क्लिक करें।इससे आपको पता चलेगा कि किस्त जारी हुई है या नहीं।
जरूरी सुझाव
सुनिश्चित करें कि आपका नाम, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और आधार नंबर सही दर्ज है।
समय-समय पर पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट करते रहें।
अगर आपने उपरोक्त सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है, तो चिंता न करें। आपकी किस्त जल्द ही आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।