बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
31-Jan-2025 10:52 AM
By First Bihar
Budget 2025 : संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होने जा रहे बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां लक्ष्मी की स्तुति की है। उसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत है।
पीएम मोदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए धन की देवी मां लक्ष्मी का स्मरण किया और समृद्धि की देवी की स्तुति की और कहा कि ये सदियों पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि समृद्धि और विवेक, समृद्धि और कल्याण भी देती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यमवर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।
पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में संसद के हर सत्र से पहले आने वाली विदेशी रिपोर्ट को लेकर कहा कि 2014 के बाद ये पहला सत्र है जब कोई विदेशी चिंगारी नहीं आई है, विदेश से आग लगाने की कोई कोशिश नहीं हुई है। 10 साल से देख रहा हूं कि लोग शरारत करने के लिए तैयार बैठे होते थे और उसको यहां हवा देने वालों की कमी नहीं है। हर सत्र से पहले लोग शरारत के लिए तैयार रहते थे। पीएम मोदी का इशारा संसद के हर सत्र से पहले आने वाली विदेशी संस्थाओं की रिपोर्ट्स और उन रिपोर्ट्स को लेकर विपक्ष के हंगामे की ओर था।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने मुझे तीसरी बार ये महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है और तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट है। उन्होंने मिशन मोड में काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति के गौरव को स्थापित करना है। पीएम मोदी ने कहा कि ये सत्र विकसित भारत को नई ऊर्जा देगा। विश्व के लोकतांत्रिक जगत के लिए भारत का सामर्थ्य विशेष स्थान बनाता है। मिशन मोड में देश को सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ते जा रहे हैं। इनोवेशन, इनक्लूजन और इन्वेस्टमेंट, ये लगातार हमारे आर्थिक गतिविधि के रोडमैप का आधार रहा है। इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी. इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। देश को मजबूत करने वाले कानून बनेंगे।