‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
25-May-2025 12:49 PM
By First Bihar
Pakistani Spy: राजस्थान के डीग जिले के गंगोरा गांव से इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कासिम नामक एक युवक को पाकिस्तानी जासूस होने के शक में हिरासत में लिया है। कासिम पर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया है कि उसने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की थी और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह उसी से संपर्क में भी था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अब कासिम के पाकिस्तानी कनेक्शन और जासूसी नेटवर्क की गहराई तक जांच कर रही हैं।
बता दें कि, कासिम की कहानी संदेहास्पद गतिविधियों से भरी पड़ी है। वह पहले दिल्ली में रहता था, लेकिन हाल ही में अचानक अपने गांव गंगोरा लौट आया। इसके बाद उसने पाकिस्तान का वीजा बनवाया और वहां जाकर एक महिला से शादी की। एजेंसियों को शक है कि इस यात्रा के दौरान वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा और भारत के खिलाफ उसने जासूसी शुरू की।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसकी पाकिस्तानी महिला से फोन पर बातचीत के सबूत मिले हैं, जिसके बाद आईबी ने उसे हिरासत में लिया है। कासिम के फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि उसके कॉल डिटेल्स, मैसेज, और यात्रा रिकॉर्ड से और जानकारी हासिल की जा सके। इंटेलिजेंस ब्यूरो कासिम से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पाकिस्तान को कौन-सी संवेदनशील जानकारी दी, उसका नेटवर्क कितना बड़ा है, और क्या वह भारत में अन्य जासूसों के साथ मिलकर काम कर रहा था।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं। सरकार ने राजस्थान सहित सीमावर्ती इलाकों में निगरानी को और सख्त कर दिया है। सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है, और ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी, और अन्य आधुनिक तकनीकों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।