DESK:इस वक्त की बड़ी खबर पाकिस्तान के पेशावर से आ रही है, जहां एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 29 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में 28 स्कूली छात्र और 1 महिला टीचर शामिल हैं। वही 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं।
इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में जिन बच्चों की मौतें हुई है, उन सभी उम्र 13 साल से कम है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है।
यह दर्दनाक हादसा पेशावर के दीर कॉलोनी में हुई। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस हादसे के बाद अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों की तैनाती कर दी गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पाकिस्तानी सैनिक भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।
इस दर्दनाक घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।