बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
24-Feb-2024 05:35 PM
By First Bihar
DELHI: बीते 8 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने आखिरकार इसके मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को अरेस्ट कर लिया। दंगा भड़काने के बाद से ही पुलिस लगातार अब्दुल को तलाश कर रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। हल्दवानी में हिंसा की आग भड़काने के बाद अब्दुल मलिक दिल्ली भाग गया था।
दरअसल, मलिक पर एक अवैध संरचना का निर्माण कराने का आरोप है। उस अवैध संरचना को हटाने के दौरान हल्द्वानी शहर में बीते 8 फरवरी को हिंसा भड़क गई थी। जिसमें छह लोगों को मौत हो गई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों में कई पुलिसकर्मी और मीडिया के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस बल और नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी गई थी।
मदरसा और पास मौजूद एक निकटवर्ती संरचना, जिसका इस्तेमाल प्रार्थना के लिए होता था, उसको हटाने के क्रम में हुई हिंसा के दौरान पांच कथित दंगाइयों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 60 लोग घायल हो गए थे। आरोपी अब्दुल मलिक हिंसा भड़काने के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई थीं। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।