बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
29-Apr-2025 05:17 PM
By First Bihar
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर यह ख़बरें उड़ रही थीं कि तुर्की ने अपना एक कार्गो विमान पाकिस्तान भेजा है, जिसमें खतरनाक सैन्य उपकरण भरे पड़े हैं. इससे जुड़ीं कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही थीं, जिनमें एक विमान दिख रहा था और उसमें से भारी मात्र में सामान उतारे जा रहे थे. हालांकि अब खबर आ रही है कि ये तस्वीरें पुरानी हैं.
ये बेवक़ूफ़ पाकिस्तानी इन पुरानी तस्वीरों को दिखाकर बेहद खुश हो रहे थे कि “अब तो भारत की खैर नहीं”. मगर जैसे ही तुर्की सरकार ने इन बातों का खंडन किया, इन भिखारियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई है. तुर्की के राष्ट्रपति संचार निदेशालय ने यह साफ़-साफ़ कहा है कि “28 अप्रैल को जो विमान अरब सागर के ऊपर मंडराते हुए देखा गया था, वह पाकिस्तान में रुका जरूर था मगर सिर्फ इंधन भरने के लिए. इसके अलावा और कोई भी कारण नहीं था.
उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया है कि भारत के खिलाफ वे पाकिस्तान की किसी भी प्रकार की सैन्य मदद नहीं करने जा रहे हैं. इधर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह मांग की है कि इसे जल्द से जल्द कम किया जाए. बताते चलें कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान और उनके द्वारा संरक्षित आतंकवादियों पर बड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है.
यह एक्शन कब और किस प्रकार लिया जाएगा, इसके बारे में अभी लोग बस अंदाजे ही लगा रहे हैं. कई जानकारों का यह मानना है कि भारत इस बार जो करेगा, वह पूरे विश्व को हैरान कर देगा. यह भारत की आतंक के विरुद्ध पिछली सभी कार्रवाइयों से काफी बड़ी और अलग होने जा रही है. हालांकि, सभी अपने-अपने हिसाब से अटकलें लगा रहे हैं, मगर असल में जो होगा वह सभी की उम्मीदों से भी ज्यादा भयावह होगा.. इस बात में कोई शक नहीं है.