बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
29-Apr-2025 01:27 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Pahalgam Terror Attack: भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘X’ अकाउंट बैन कर दिया है। ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में ऐसे बयान दिए थे, जिन्हें भड़काऊ और गंभीर माना गया। ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में कहा था कि पाकिस्तान की सेना पूरी तरह तैयार है और अगर देश के अस्तित्व पर कोई सीधा खतरा हुआ, तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। उनके इस बयान को भारत ने गंभीरता से लिया और इसके जवाब में उनका सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।
दरअसल पहलगाम हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है, जिससे वो बौखला गया है। भारत सरकार ने इससे पहले पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी थी। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर कई यूट्यूब चैनलों को बैन किया गया है। ये चैनल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और लोगों को भड़काने वाली झूठी और भ्रामक बातें फैला रहे थे। सरकार का कहना है कि ये चैनल देश की शांति और एकता को नुकसान पहुंचा सकते थे।
भारत ने जिन पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई की है, उनमें डॉन न्यूज (19.6 लाख सब्सक्राइबर), इरशाद भट्टी (8.27 लाख सब्सक्राइबर), समा टीवी (1.27 करोड़ सब्सक्राइबर), एआरवाई न्यूज (1.46 करोड़ सब्सक्राइबर), बोल न्यूज (78.5 लाख सब्सक्राइबर), रफ्तार (8.04 लाख सब्सक्राइबर), द पाकिस्तान रेफरेंस (2.88 लाख सब्सक्राइबर), जियो न्यूज (1.81 करोड़ सब्सक्राइबर), समा स्पोर्ट्स (73.5 हजार सब्सक्राइबर), जीएनएन (35.4 लाख सब्सक्राइबर), उजैर क्रिकेट (2.88 लाख सब्सक्राइबर), उमर चीमा एक्सक्लूसिव (1.25 लाख सब्सक्राइबर), अस्मा शिराजी (1.33 लाख सब्सक्राइबर), मुनीब फारूक (1.65 लाख सब्सक्राइबर), सुनो न्यूज एचडी (13.6 लाख सब्सक्राइबर) और राजी नामा (2.70 लाख सब्सक्राइबर) शामिल हैं।