बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
25-Apr-2025 08:36 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर एलओसी के कई हिस्सों में फायरिंग की गई है। भारतीय सेना ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कुछ सख्त फैसले लिए हैं। जिससे पाकिस्तान बौखला गया है।
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रातभर गोलीबारी की है।। पाकिस्तान की इस हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के कुछ हिस्सों में फायरिंग की है। जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में सर्च ऑपरेशन भी चला रखा है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
इस बीच भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी बॉर्डर का दौरा करेंगे। जहां वे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिये हैं। भारत ने आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है। इसकी वजह से पाकिस्तान को काफी नुकसान होगा। इसके साथ ही भारत ने अटारी बॉर्डर बंद करने का भी फैसला किया है और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान का ऑफिशियल एक्स हैंडल भारत में बैन कर दिया है।