बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
24-Apr-2025 12:09 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Encounter in Udhampur: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डूडू-बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार (24 अप्रैल) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उधमपुर के घने जंगलों में आतंकी छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। डुडु बसनतगढ़ के घने जंगलों में मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
जम्मू कश्मीर की पहलगाम घाटी में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत के बाद सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान उधमपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है।
भारतीय सेना के अनुसार यह जंगल क्षेत्र भारतीय सेना की 9वीं और 16वीं कोर की सीमा पर स्थित है और प्राकृतिक गुफाओं और आतंकवादियों के लिए छिपने की जगह से भरा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 2 आतंकवादी देखे गए, जिन्होंने जवानों पर गोली चलाई। भारतीय सेना, पैरा और जेकेपी ने जवाब दिया और गोलीबारी की। पहाड़ी क्षेत्र की चोटी का यह इलाका उधमपुर सामान्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है।