बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
04-May-2025 03:10 PM
By FIRST BIHAR
Pahalgam Attack: बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इस हमले में आतंकियों ने टूरिस्ट बस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। इस गंभीर घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए लगातार तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं।
शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने अरब सागर में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की स्थिति की जानकारी दी थी। इसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से वन-टू-वन बैठक की है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और एयर चीफ मार्शल के बीच पहलगाम हमले के बाद वायुसेना की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी।
पुलवामा के बाद अब पहल्गाम हमले को दूसरा सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं और लगातार थलसेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों से बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बन गए है।