बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
28-Apr-2025 07:15 PM
By First Bihar
Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस उनके देश भेजने का निर्देश जारी किया। जिसके बाद से इसकी कवायद शुरू हो गयी है। यूपी की योगी सरकार ने चुन-चुन कर पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर निकालने वाला पहला राज्य बन गया है। लगातार विभिन्न राज्यों से पाकिस्तानी नागरिक को वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान भेजा जा रहा है। आज भी कई पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजा गया है।
झारखंड की राजधानी रांची में 3 नाबालिग बच्चों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई जिसके बाद डोरंडा में रह रहे तीनों बच्चों को दिल्ली भेजा गया। जहां से तीनों को पाकिस्तान भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि ये तीनों बच्चों की मां भारतीय नागरिक हैं, जो डोरंडा के मनीटोला इलाके में रह रही थी। जनवरी 2025 में तीनों बच्चे अपनी मां के साथ नानी घर आई हुई थी।
आतंकी हमले के बाद जब भारत सरकार ने आदेश दिया कि पाकिस्तानी नागरिक को अपने देश जाना होगा। जिसके बाद पाकिस्तानी नागरिक को चिन्हिंत किया जाने लगा। इसी बीच पुलिस को यह जानकारी मिली कि तीन नाबालिग बच्चा पाकिस्तान से रांची अपने नानी के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आया हुआ है। इस बात की सूचना मिलते ही तीनों को पाकिस्तान भेजने का आदेश प्राप्त हुआ। जिसके बाद तीनों बच्चों को मां के साथ दिल्ली भेजा गया। जहां से उन्हें पाकिस्तान भेजा जाएगा। तीनों बच्चों और मां को पाकिस्तान भेजने की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में भारतीय और पाकिस्तानी दूतावास के जरिये तीनों को बच्चों को पाकिस्तान भेजा जाएगा।