बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
07-May-2025 03:07 PM
By FIRST BIHAR
Operation Sindoor: आतंकवाद के खिलफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के हालात बिगड़ने लगे हैं। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सरकार घबरा गई है और पाकिस्तान के सबसे संवेदनशील प्रांत पंजाब में इमरजेंसी लागू कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सुरक्षा कारणों से राज्य में आपातकात की घोषणा कर दी है। सभी मुख्य शहरों में पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। स्कूल और कॉलेजों के साथ साथ अन्य संस्थानों को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक सभा पर भी रोक लगा दी गई है।
पंजाब प्रांत के बहावलपुर और सियालकोट जैसे सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट है। बहावलपुर वही इलाका है जहां भारतीय सेना ने जैश के ठिकानों को अपना निशाना बनाया है। पाकिस्तान को डर है कि भारत आगे भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पंजाब प्रांत की पुलिस और अन्य टीमें आतंकी ठिकानों की पहचान में जुटी हुई हैं।
पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारत के खिलाफ अभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन सरकार विकल्पों पर गंभीर विचार कर रही है। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान की इस इमरजेंसी की घोषणा से राज्य में अस्थिरता और विश्व स्तर पर दबाव बढ़ सकता है।