बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Jun-2025 07:42 PM
By First Bihar
DESK: ONLINE गेमिंग की लत इतनी खराब होती है कि लोग अपना सब कुछ गवां बैठते हैं। जब तक लोगों को इसके बारे में पता चलता है तब तक बहुत देर हो जाती है। गेमिंग के चक्कर में लोग दूसरों से कर्ज तक ले बैठते हैं और अंत में ऐसा समय आता है जब कर्ज देने वाला अपना पैसा लेने के लिए सिर पर चढ़ जाते हैं। पैसे लौटाने का कोई उपाय जब नहीं सुझता तो लोग गलत कदम उठा लेते हैं.
ऐसा ही एक मामला राजस्थान के कोटा जिले में सामने आया है, जो दिल को दहला देने वाली है, जिसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ऑनलाइन गेमिंग मनोरंजन का साधन है या आत्महत्या की ओर ले जाने वाला जाल? दरअसल कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवा दंपती ने ऑनलाइन गेमिंग के चलते भारी कर्ज में डूबने के बाद एक साथ आत्महत्या कर ली।
पति-पत्नी ने साथ जीने-मरने की खाई थी कसम, साथ दुनिया भी छोड़ी
मृतक दंपति का शव सोमवार की सुबह उनके घर में पंखे से लटका पाया गया। यह दृश्य तब सामने आया जब उनके घर का दरवाज़ा देर तक नहीं खुला और दीपक के बुजुर्ग पिता ने चिंता जताते हुए दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने उनकी 5 साल की मासूम बेटी ने खोला। जिसने अपने आंखों के सामने माता-पिता की लाशें लटकी देखीं। बच्ची काफी सदमें में हैं वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।
6 साल पहले हुई थी शादी, 5 साल की बेटी के सिर से उठा माता-पिता का साया
दीपक की शादी 6 साल पहले हुई थी। परिवार में एक छोटी बेटी भी है, जो अब माता-पिता दोनों को खो चुकी है। घरवाले और पड़ोसी बताते हैं कि दोनों में कभी कोई झगड़ा नहीं होता था। देखने में सब सामान्य था, लेकिन दीपक के अंदर एक आर्थिक और मानसिक संकट खौल रहा था, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था।
ऑनलाइन गेम ने छीना सब कुछ
सुसाइड से कुछ समय पहले दीपक ने अपनी पत्नी की बड़ी बहन (साली) को फोन करके बताया था कि ऑनलाइन गेमिंग की लत की वजह से वह 4 से 5 लाख रुपये के कर्ज में डूब चुका है। उसने यह भी बताया था कि इस बोझ को अब और नहीं झेल सकता और इसीलिए उसने आत्महत्या का फैसला कर लिया है। साली और अन्य परिजनों ने उसे समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस उपाधीक्षक राजेश ढाका ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दीपक किस ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय था, और क्या किसी ऐप या कर्ज देने वाली संस्था की ओर से उस पर कोई दबाव बनाया गया था। पुलिस अब दीपक के मोबाइल फोन और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है।