मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
07-Jan-2022 08:35 AM
DESK : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कहर तेजी से बढ़ने लगा है. अब देश में ओमिक्रॉन ने दूसरी जान ले ली है. जानकारी के अनुसार ओडिशा के बोलांगीर में 55 साल की एक महिला की ओमिक्रॉन से मौत हो गई. बता दें इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में एक 72 साल के बुजुर्ग की ओमिक्रॉन से मौत हुई थी. उनकी भी कोई विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी.
सूत्रों के अनुसार 27 दिसंबर को संबलपुर जिले में स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में महिला की मौत हो गई थी. अगलपुर गांव की रहने वाली इस मरीज ने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी. कुछ दिनों पहले उसे स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद इलाज के लिए उसे बालांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
बालांगीर की जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 2 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद उन्हें बुर्ला के VIMSAR रेफर कर दिया गया. जहां उनका 23 दिसंबर को कोविड टेस्ट हुआ था जिसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट की पहचान की गई है. लेकिन इलाज के दौरान चार दिन बाद 27 दिसंबर को महिला की मौत हो गई.