ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!

Home / india / न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन पर हमला, 16 लोग घायल

न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन पर हमला, 16 लोग घायल

13-Apr-2022 06:56 AM

DESK : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेट्रो स्टेशन के ऊपर हमला हुआ है। न्यूयॉर्क के Brooklyn सबवे स्टेशन पर हुए इस हमले में तकरीबन 16 लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक के कुल 5 लोगों को गोली लगी है हालांकि मीडिया की अलग-अलग रिपोर्ट के अनुसार घायलों की तादाद लगभग 16 है। 10 लोग ऐसे हैं जिनको गोली लगी और बाकी के लोग इस घटना के दौरान मची भगदड़ में घायल हुए हैं। 


अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर मंगलवार सुबह उस वक्त गोलीबारी से दहल उठा जब तकरीबन 8.24 बजे ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर मेट्रो में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें 16 लोग घायल हो गए, 5 की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 10 लोगों को गोलियां लगी हैं जबकि बाकी लोग भगदड़ में घायल हुए हैं। मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों ने फिलहाल इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है। 


न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता के मुताबिक दमकलकर्मियों को सनसेट पार्क के पास 36 स्ट्रीट स्टेशन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। जानकारी मिली कि हमलावर ने पहले स्मोक बम फेंका और फिर यात्रियों पर गोलियां बरसा दीं। वहां से कुछ विस्फोटक बरामद किया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कर्मचारी की ड्रेस में पहुंचा था। उसकी लंबाई 5.5 फुट बताई गई है। जांच एजेंसियों ने उसका एक स्केच भी जारी किया है। 


सुबह जब भीड़ का वक्त था तब संदिग्ध हमलावर ने स्मोक बम फेंका जिससे बम धमाके जैसी आवाज सुनी गई। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोग दहशत के मारे इधर उधर छिपने लगे लेकिन कई लोग फायरिंग की चपेट में आ गए। एक चश्मदीद ने बताया कि कितनी गोलियां चलाई गई उसकी गिनती भी वो भूल गई थी। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाको की सभी मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई। जो ट्रेन जहां थी उसे वहीं रोक दिया। गया। कम से कम चार ट्रेन लाइनों पर दोनों दिशाओं में भी देरी हुई है। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को नियंत्रण में ले लिया है।