NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
23-Nov-2019 01:09 PM
MUMBAI: महाराष्ट्र के सियासी खेल में फेल होने के बाद एनसीपी और शिवसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीसी में एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी ने सरकार बनाने का फैसला लिया था. कुछ निर्दलीय विधायक भी हमें समर्थन दे रहे थे. हमारे पास करीब 170 विधायकों का साथ था.
शरद पवार ने कहा कि हमारे पास नंबर है, सरकार हम ही बनाएंगे. वो लोग सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को समर्थन देने का फैसला अजीत पवार का निजी फैसला है. उन्होंने कहा कि अजीत पवार के डिप्टी सीएम बनने का पता अचानक चला. अजीत पवार ने खुद समर्थन का फैसला लिया. शरद पवार ने कहा कि अजीत पवार के फैसले के साथ एनसीपी नहीं है. शरद पवार ने कहा कि कुछ विधायक बीजेपी के साथ गये हैं. इन विधायकों को दल-बदल कानून पता होना चाहिए. अजीत और बागी विधायकों के साथ हमें जो कार्रवाई करनी होगी हम करेंगे.
शरद पवार ने कहा कि ये अजूबा है कि राज्यपाल इतनी सुबह शपथ ग्रहण के लिए तैयार हो गए. वहीं शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो खेल चल रहा है उसे पूरा देश देख रहा है. उन्होंने कहा कि शिवसेना जो करती है, दिन के उजाले में करती है. वो लोगों को तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं, इन लोगों ने बिहार, हरियाणा में भी यही किया.