EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
29-Jun-2022 08:40 AM
DELHI : देश के अंदर पहली बार आईएसआईएस मॉडल की तर्ज पर किसी की हत्या की गई। आतंकी घटना को उदयपुर में जिस तरह दो दरिंदों ने अंजाम दिया उसके बाद अब बीजेपी के उन पूर्व नेताओं के ऊपर भी खतरा मंडराने लगा है जो पैगंबर मोहम्मद विवाद को लेकर सुर्खियों में आए थे। बीजेपी से बाहर किए गए नवीन जिंदल को आज सुबह–सवेरे जान से मारने की धमकी मिली है। नवीन जिंदल को तीन ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि उनके परिवार के लोगों की भी गर्दन काट दी जाएगी। नवीन जिंदल ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है।
आपको बता दें कि पैगंबर मोहम्मद विवाद के बाद नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भारतीय जनता पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन इसके बावजूद इन दोनों नेताओं को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उदयपुर प्रकरण के बाद नवीन जिंदल को जो धमकी मिली है, उसमें कहा गया है की उनके और उनके परिवार के लोगों की गर्दन काट दी जाएगी धमकी देने वाले ने ईमेल पर उदयपुर वाला वीडियो भी अटैच किया है। नवीन जिंदल ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी है।