BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
05-Apr-2021 11:47 AM
DESK : बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचे और जगदलपुर में उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री रायपुर के अस्पताल भी पहुंचे वहां मुठभेड़ में घायल जवानों से भी उन्होंने मुलाकात की केंद्रीय गृह मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगे की रणनीति बनाने का भी फैसला किया है.
नक्सली हमले में जवानों के शहीद होने के बाद अमित शाह अब एक्शन प्लान तैयार करने में जुट गए हैं. इसके लिए आज वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे. केंद्रीय मंत्री आज ही बासागुड़ा सीआरपीएफ कैंप जाएंगे और उसके बाद देर शाम दिल्ली लौट जाएंगे.
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद अमित शाह ने अपने सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे. चुनावी दौरा छोड़कर वह वापस से दिल्ली लौट गए थे. दिल्ली से आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे और अब नक्सलियों के खिलाफ आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री ने बीती रात दिल्ली में भी नक्सलियों के खिलाफ बदली हुई रणनीति के साथ कार्यवाई के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की है. इस बैठक में गृह मंत्रालय के कई अधिकारियों के साथ-साथ खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद थे. बस्तर के बीजापुर में जवानों के शहीद होने के बाद अब नक्सलियों के खिलाफ नए सिरे से एक्शन की तैयारी है. अमित शाह के साथ बैठक में आईबी के निदेशक गृह सचिव सीआरपीएफ और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए केंद्र सरकार को इस घटना पर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक की डिटेल रिपोर्ट का इंतजार है. बीजेपी की रिपोर्ट के बाद ही है साफ हो पाएगा कि आखिर घटना किन परिस्थितियों में हुई.