पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
18-Mar-2025 06:54 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार रात औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी। इस हिंसक झड़प में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, उग्र भीड़ ने करीब 25 बाइकों और 3 कारों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 लोगों को हिरासत में लिया है और शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।
बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के लोगों ने मजहबी नारेबाजी कर लोगों के घरों पर पथराव किया और कई गाड़ियों को जला डाला। सोमवार रात भड़की हिंसा के बाद अब हालात काबू में हैं। सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए नागपुर देहात से भी एक्सट्रा फोर्स नागपुर शहर में बुलाई गई है। साथ ही केंद्रीय पुलिस बलों की भी शहर में तैनाती की गई है। नागपुर के पुलिस आयुक्त रविंदर सिंघल ने लोगों को आश्वासन दिया कि हिंसा नियंत्रण में है और स्थिति अब शांतिपूर्ण है। इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर तनाव के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत नागपुर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस की एक आधिकारिक अधिसूचना में इस संबंध में जानकारी दी गई है। नागपुर पुलिस आयुक्त रविन्द्र कुमार सिंघल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेंगे। कर्फ्यू कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर पुलिस थाना सीमाओं पर लागू किया गया है।