BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
07-Mar-2025 10:41 AM
By KHUSHBOO GUPTA
SHO Suicide In MP: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक एसएचओ ने खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को बाद मौके पर ही पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद कुजूर के रूप में हुई है। घटना बृहस्पतिवार की देर शाम की है। छतरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि कोतवाली पुलिस एसएचओ अरविंद कुजूर ने ओरछा रोड पुलिस थाना क्षेत्र में अपनी दाहिनी कनपटी में गोली मार ली और उनकी तुरंत मौत हो गई। वह यहां किराए के मकान में रहते थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसएचओ ने यह कदम क्यों उठाया।
मृतक के परिचितों के अनुसार, वह किराए के मकान में अकेले रह रहे थे, क्योंकि उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ छतरपुर से 165 किलोमीटर दूर सागर जिले में रहती हैं और वहां नौकरी करती है। बताया जा रहा है कि एसएचओ छतरपुर सिटी कोतवाली में सवा साल से पदस्थापित थे। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। घटना के बाद गुरुवार शाम को डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन मौके पर पहुंचे।
घटना को लेकर डीआईजी ललित शाक्यवार ने कहा कि शाम को करीब सात बजे अरविंद कुजूर ने अपने केयर टेकर कांस्टेबल नरेंद्र को फोन किया। उन्होंने कहा कि मैं गोली मार लूंगा। दरवाजा भी अंदर से बंद किया था। बताया जा रहा है कि छतरपुर पुलिस के थाना प्रभारियों में वह बेहतर छवि वाले थे। उनका निवास कोतवाली से महज तीन किमी दूर शहर की पॉश कालोनी पेप्टिक टाउन के सेक्टर वन में था। घटना के दौरान परिवार घर पर नहीं था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।