कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
03-Aug-2025 02:57 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड के रांची में एक घर के 3 सदस्यों ने बड़ा कदम उठा लिया। मां और उसके दो बच्चों ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद घर के तीन सदस्यों ने फंदे में लटकर अपनी जान दे दी। दिल को दहला देने वाली घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लात्मा रोड स्थित चोरियां इलाके की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
रांची में ट्रिपल सुसाइड की घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना की खबर जब लोगों को हुई तब घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से हर कोई हैरान था। पति-पत्नी के हुए विवाद को सामूहिक सुसाइड की वजह मानी जा रही है। पुलिस ने तीनों शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस का कहना है कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सुसाइड कर ली है। मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि परिवार के तीनों सदस्य फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। तीनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा गया और पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया यह मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से जब पूछताछ की गयी तब उन्होंने बताया कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद मां और दोनों बच्चों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।