BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
20-Sep-2025 09:00 PM
By First Bihar
DESK: मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 23 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।
भारत सरकार ने मोहनलाल को उनके लंबे और सफल फिल्मी करियर के लिए यह अवॉर्ड देने की घोषणा की है। चार दशक से अधिक समय से सक्रिय मोहनलाल ने यादगार किरदारों और बेहतरीन अभिनय से न केवल मलयालम सिनेमा में, बल्कि पूरे देश के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा— “मोहनलाल की अद्भुत सिनेमाई यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उनके आइकॉनिक योगदान और निरंतर मेहनत ने भारतीय फिल्म इतिहास में उन्हें एक अलग पहचान दी है।
यह अवॉर्ड हर साल ऐसे दिग्गजों को दिया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा के विकास और योगदान में विशेष भूमिका निभाई हो। मोहनलाल के काम को वर्षों से सराहा गया है और उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। अब उन्हें सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान मिल रहा है।