1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
24-Jun-2020 04:21 PM
DELHI : पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गये हैं। मोदी सरकार के दो बड़े फैसलों से 18 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा। केन्द्र सरकार ने फैसला किया है कि अब सरकारी बैंक (अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक हो या मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक) रिजर्व बैंक के सुपर विजन पॉवर में आ जाएंगे। वहीं मुद्रा शिशु लोन में दो फीसदी ब्याज की छूट की मंजूरी कैबिनेट ने दी है।
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि देश के 1482 अर्बन कोऑपेटिव बैंक और 58 मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक अब रिजर्व बैंक के सुपरविजन में आ जाएंगे। सभी बैंकिंग नियम इन कोऑपरेटिव बैंकों पर लागू होगा। उन्होनें बताया कि इन 1540 बैंकों में और 4 लाख करोड़ 84 लाख रुपए जमा हैंऔर सरकार के इस फैसले से 8 करोड़ 60 लाख खाताधारकों का विश्वास मजबूत होगा।
सूचना मंत्री ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि मुद्रा लोन योजना के तहत शिशु मुद्रा लोन लेने वाले 9 करोड़ 37 लाख लोगों को ब्याज में दो फीसदी की छूट मिलेगी। इसका फायदा ठेले वालों और छोटे दुकानदारों को मिलेगी, उन्हें इब बैंकों से लोन में दो फीसदी की छूट मिलेगी। इस योजना पर इस वर्ष में 1540 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।1 जून 2020 से यह योजना लागू होगी और 31 मई 2021 तक चलेगी।
वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के अन्य फैसलों के बारे में बताया कि ओबीसी आयोग का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं उन्होनें बताया कि पशुधन विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का कार्यक्रम पहली बार सबके लिए खुल रहा है। इससे दूध उत्पादन बढ़ेगा, निर्यात बढ़ेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं बौद्ध सर्किट के केंद्र य़ूपी के कुशीनगर में अंतरराराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट की मंजूरी दी गयी है।