बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
09-Feb-2026 04:23 PM
By First Bihar
DESK:मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान एक युवक के दिमाग की नस फट गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के सामने आने के बाद लोग अपने बच्चों पर नजर रख रहे हैं। उन्हें मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करने की बात कह रहे हैं।
दिल को दहला देने वाली घटना यूपी के मेरठ की है, जहां पबजी गेम की लत ने एक युवक की जान ले ली। बताया जाता है कि देर रात तक उसे हेडफोन लगाकर मोबाइल पर गेम खेलने की आदत थी। जब वह हेडफोन लगाकर पबजी खेल रहा था तभी दिमाग की नस फट गयी। ब्लड प्रेशन 300 पार पहुंच गया जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गयी। आनन-फानन में युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों तक उसका इलाज चला और अंतत: रविवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।
मृत युवक की पहचान देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर गूलर गली निवासी प्रॉपर्टी डीलर फारुक के 22 वर्षीय बेटे मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे कैफ गेम खेलते-खेलते बेड से नीचे गिर पड़ा। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बता डॉक्टर ने दिल्ली रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली के एक अस्पताल में दो दिनों तक उसका इलाज चला। लेकिन रविवार सुबह युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ जाने के कारण दिमाग का नस फट गया था, जिसके कारण युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के जीजा शाहिद ने बताया कि मोहम्मद कैफ घर का इकलौता चिराग था। रविवार रात परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में थाने को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शादी की तैयारी में था पूरा परिवार
मृतक कैफ के जीजा ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी और परिवार उसके लिए रिश्ता देख रहा था। कैफ की मौत के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
चार महीने से खेल रहा था पबजी
कैफ के पिता ने बताया कि वह पिछले चार महीनों से पबजी गेम खेल रहा था और देर रात तक हेडफोन लगाकर मोबाइल चलाता था। उसे सोशल मीडिया पर रील बनाने का भी शौक था। परिजनों ने यह भी बताया कि कैफ को पहले से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी और उसका इलाज चल रहा था। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनुराज सिरोही का कहना है कि बढ़ता स्क्रीन टाइम बच्चों की सेहत और मानसिक क्षमता को प्रभावित कर रहा है। मोबाइल से दूरी और खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।