Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव Career News: अगर आपका भी विदेश में पढ़ाई और नौकरी पाने का सपना है, तो लग सकती है ठोकर; जानिए क्या है इसके पीछे की वजह BPSC TRE-4 : इस महीने जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, इस बार नए नियमों के साथ हो सकती है परीक्षा; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar News: बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर भारी बवाल, ग्रामीणों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब BIHAR NEWS : 16 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक अमन पासवान और जदयू नेता हीरालाल गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी खबर
10-Feb-2026 01:52 PM
By First Bihar
DESK: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अलग-अलग सेगमेंट में अपनी गाड़ियों की बिक्री करती है। कंपनी की NEXA डीलरशिप के जरिए छह सीटों वाली बजट MPV Maruti XL6 को बेचा जाता है। अगर आप भी इस MPV के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करना चाहते हैं, तो इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि अगले 7 साल तक हर महीने कितनी EMI देनी होगी।
Maruti Suzuki की ओर से XL6 को एक बजट MPV के तौर पर पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.52 लाख रुपये है। अगर आप इसे दिल्ली से खरीदते हैं, तो करीब 1.15 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज, लगभग 55 हजार रुपये इंश्योरेंस और करीब 55 हजार रुपये TCS चार्ज देना होगा। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद इस MPV की ऑन-रोड कीमत करीब 13.34 लाख रुपये हो जाती है।
अगर आप Maruti XL6 के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो आमतौर पर बैंक की ओर से एक्स-शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस दिया जाता है। ऐसे में 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद आपको करीब 12.34 लाख रुपये का कार लोन बैंक से लेना होगा।
अगर बैंक आपको 9 फीसदी ब्याज दर पर 7 साल (84 महीने) के लिए 12.34 लाख रुपये का लोन देता है, तो आपको हर महीने करीब 19,857 रुपये की EMI चुकानी होगी। इस तरह 7 साल में आप करीब 4.33 लाख रुपये ब्याज के तौर पर चुकाएंगे। इस हिसाब से एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज जोड़ने के बाद Maruti XL6 के बेस वेरिएंट की कुल कीमत करीब 18.68 लाख रुपये हो जाती है। Maruti XL6 को बजट MPV सेगमेंट में उतारा गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Renault Triber और Kia Carens जैसी गाड़ियों से होता है।