"सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम
30-Sep-2021 11:57 AM
DESK : उत्तर प्रदेश से पुलिस की पिटाई से कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के कानपुर से आ रही है जहां मनीष गुप्ता के परिवार वालों से मिलने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे हैं। अखिलेश यादव के पहुंचने के पहले ही यहां हंगामा शुरू हो गया था। भारी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष गुप्ता के घर पर मौजूद थे। अखिलेश के दौरे को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। इस बीच जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक मनीष गुप्ता के घर परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव को पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस ने घर का दरवाजा बंद कर दिया है और फिलहाल अखिलेश घर के बाहर ही खड़े हैं।
इस बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है। धक्का-मुक्की के बीच मनीष गुप्ता के एक रिश्तेदार को चोट भी लगी है। बीच-बचाव में मनीष गुप्ता की पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को घर में बंद कर दिया है और उनसे मुलाकात करने नहीं दिया जा रहा।
आपको बता दें कि गोरखपुर पुलिस की पिटाई से कानपुर के रहने वाले कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि मनीष की मौत चोट लगने की वजह से हुई। दरअसल मनीष गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ जिस होटल में ठहरे थे उसमें पुलिस चेकिंग के लिए पहुंची और इसी दौरान कहासुनी हुई। जिसके बाद पुलिस ने मनीष गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी। यह मामला दबाने की कोशिश भी हो रही थी लेकिन मनीष की पत्नी ने इस मामले को सोशल मीडिया के जरिए आवाज दी और उसके बाद अब इस मामले पर सियासी माहौल भी गर्म है।