बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...
29-Mar-2021 10:53 AM
DESK : होली के दिन में अपराधियों ने मंदिर के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित शिकारपुर कोतवाली इलाके की है। यहां के प्रसिद्ध ढाक वाले मंदिर के पुजारी की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग बड़ी तादाद में मंदिर के पास जमा हो गए। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आक्रोश को शांत कराया और पुजारी का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव अंचरु कला में प्रसिद्ध ढाक वाले मंदिर है इस मंदिर में पूजा पाठ का काम करने के लिए हफ्ते भर पहले ही अशोक कुमार पास के गांव से आए थे। वह मंदिर में ही रह कर पूजा पाठ का काम कर रहे थे। लेकिन रविवार की रात मंदिर के पास ही सरसों के खेत में उनकी हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह है लोगों ने खेत में पुजारी के शव को देखा। मृतक के पुजारी अशोक कुमार की उम्र लगभग 50 साल थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि इस हत्याकांड के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।