मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Nov-2021 09:53 PM
DESK : बिहार विधानसभा उपचुनाव में भले ही एनडीए को सफलता मिल गई हो लेकिन पश्चिम बंगाल के विधानसभा उपचुनाव में ममता बनर्जी ने एक बार फिर से खेला कर दिया है। पश्चिम बंगाल में ममता दीदी ने बीजेपी समेत तमाम दूसरे विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे और इन सभी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। ममता कि पार्टी ने 2 सीटों पर एक लाख के अंतर से जीत हासिल की है तो दो अन्य सीटों पर 50,000 से अधिक वोटों से विरोधियों को मात दी है।
उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस और बाकी दलों को मिले और वह बेहद दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने सभी 4 सीटों पर 75 फ़ीसदी वोट अकेले ही हासिल कर लिए जबकि बीजेपी समेत अन्य पार्टियों के हिस्से में बाकी 25 फ़ीसदी वोट ही गए। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं उसके मुताबिक विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को 14.5 फ़ीसदी वोट ही मिले हैं। सीपीआई को 7.3 फीसदी जबकि कांग्रेस पार्टी को 0.37% वोट ही मिल पाए हैं बाकी 1.07 फ़ीसदी लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने दिन हटा विधानसभा सीट पर एक लाख 64 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की है जबकि खारडाह विधानसभा सीट पर टीएमसी कैंडिडेट को 93832 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई है। शांतिपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के कैंडिडेट को 64675 वोटों के अंतर से जीत मिली है जबकि गोसाबा विधानसभा सीट पर सुब्रत मंडल में एक लाख 43 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।