NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
09-Jan-2025 06:36 PM
By First Bihar
Desk: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। जहां मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट की चिमनी अचानक गिर गई। चिमनी के नीचे करीब दो दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गये हैं। मजदूरों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इस घटना में 8 मजदूरों की मौत हो गयी है हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में हुई है। यहां लोहे की पाइप बनाने वाली कंपनी कुसुम के फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए चिमनी लगाया जा रहा था तभी चिमनी गिर गया और इसके मलबे के नीचे करीब 30 मजदूर आ गये। चिमनी के नीचे आने से 8 मजदूरों की मौत की आशंका जतायी जा रही है।
जबकि 30 से ज्यादा के चिमनी के नीचे दबे होने की सूचना आ रही है। मजदूरों को चिमनी के नीचे से निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार रेस्क्यू चलाया जा रहा है।