बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
19-Dec-2020 02:25 PM
DESK: एक महिला जवान ड्यूटी के दौरान अपने हाथ में रिश्वत का पैसा नहीं लेती थी. वह रिश्वत देने वाले से अपने जेब में पैसा रखवाती थी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. यह मामला महाराष्ट्र के पिंपरी का है.
वायरल वीडियो में दिख रहा था कि महिला जवान स्वाति सोनर कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए नोट को अपनी पैंट की पिछली जेब में रखवा रही थी. लेकिन इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया. जब वीडियो वायरल हुआ तो ट्रैफिक एसीपी ने सस्पेंड कर दिया है.
हेलमेट नहीं पहनने पर मांग रही थी रिश्वत
बताया जा रहा है कि महिला जवान का पिंपरी के शगुन चौक के पास ड्यूटी लगी हुई थी. इस दौरान एक महिला अपने बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी. लेकिन हेलमेट नहीं होने के कारण महिला जवान ने रोका और फाइन करने के नाम पर रिश्वत मांगने लगी. इस दौरान महिला उससे पैसा देने पर राजी हो गई, लेकिन उसने पैसा हाथ में लेने के बदले पिछले जेब में पैसा डलवाया. जिस जगह पर रिश्वत ले रही थी उसके सामने कुछ अधिकारी भी थे.