बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
18-Jan-2025 02:12 PM
By First Bihar
Mahakumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में दुनियाभर से साधु-संत और श्रद्धालु पहुंच कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। महाकुंभ में प्रख्यात भागवत कथा वाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य भी पहुंचे हुए हैं. हिन्दुस्तान अख़बार के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी के साथ अपनी राय जाहिर की.
जब उनसे पूछा गया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि हिन्दुओं को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए तो उन्होंने कहा कि दो क्यों, 10 बच्चे पैदा करें। समाज के निर्माण और समाज के कल्याण के लिए अगर उचित है तो अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। सभी को समाज सेवा में भी लगाना चाहिए।
महाकुंभ को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है. पापों को धुलने के लिए लोग यहां आते हैं और पावन त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाकर अपने को शुद्ध करते हैं. गंगा मइया से आशीष मांगते हैं कि मन, वचन और कर्म किसी भी प्रकार से अगर पाप हुआ है तो वो भी धुल जाए.
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि भारत अपनी सेना तैयार करे और बांग्लादेश को वापस अपने में मिलाए. आखिर बांग्लादेश बना तो भारत से ही है और अगर वहां पर अव्यवस्थाएं चरम पर पहुंच रही हैं तो अब भारत को उसे अपने में मिला लेना चाहिए, इसके बाद वहां पर सभी व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी. साथ ही साथ वहां का लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो जाएगा.