Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
25-Feb-2025 09:19 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को बीच संगम में एक नाव अचानक पलट गई। नाव अचानक डूबने लगी, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए 17 श्रद्धालुओं की जान बचा ली। डूबती हुई नाव से 17 लोगों को बचाया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बचावकर्मियों की तेजी के कारण लोगों की जान बची।
एनडीआरएफ ने एक बयान में बताया कि 17 यात्रियों से भरी एक नाव कंट्रोल से बाहर हो गई और नदी में डूबने लगी। ऐसे में नाव पर सवार श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गश्त कर रहे एनडीआरएफ के बचावकर्मी तुरंत लोगों को बचाने के लिए आगे आये। रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और 17 लोगों की जान बच गई। नौ श्रद्धालुओं को एनडीआरएफ ने सुरक्षित बचाया जबकि आठ अन्य श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने बचाया।
आपको बता दें कि प्रयागराज में लगा महाकुंभ अब समापन की ओर है, जिसके कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अभी भी उमड़ रही है। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु हर रोज पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पूरे महाकुंभ क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।