Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
20-Feb-2025 12:13 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आईं महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने एवं उनको बेचने वाले दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि महाकुंभ में स्नान करने आईं महिलाओं की नहाते एवं कपड़े बदलते समय के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। महिलाओं की निजता और गरिमा का उल्लंघन का मामला होने की वजह से मुकदमा दर्ज हुआ है।
महाकुंभ में आईं महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने एवं उनको बेचने वाले दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में सामने आया कि महाकुंभ में स्नान करने आईं महिलाओं की नहाते एवं कपड़े बदलते समय के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। महिलाओं की निजता और गरिमा का उल्लंघन का मामला होने की वजह से मुकदमा दर्ज हुआ है।
डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक 17 फरवरी को इंस्टाग्राम अकाउंट @neha1224872024 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस अकाउंट से महिला स्नानार्थियों के स्नान करते एवं कपड़े बदलते समय का अशोभनीय वीडियो को पोस्ट किया जा रहा था। इसे संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए मेटा कंपनी से जानकारी ली जा रही है। वहीं बुधवार को एक टेलीग्राम चैनल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। टेलीग्राम चैनल cctv CHANNEL 11 के द्वारा महाकुंभ में आईं महिलाओं के स्नान करते समय के वीडियो को विभिन्न धनराशि में उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जा रहा था। जिसका संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इसके साथ ही महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 प्रकरणों में शामिल 101 अकाउंट्स पर पुलिस ने अब तक कार्रवाई की है। बुधवार को भी एक सोशल मीडिया अकाउंट से पाकिस्तान के वीडियो को महाकुंभ का बताकर अफवाह फैलाने वाली पोस्ट का खंडन किया गया। इस मामले में 26 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोतवाली कुंभ मेला में मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत से अब तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अफवाह वाली पोस्ट करने वाले 101 अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।