Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
29-Jan-2020 01:52 PM
KOLKATA: कहते हैं मां के आंचल में उसके बच्चे सबसे ज्यादा महफूज होते हैं...कहावत ये भी है कि अपनी औलाद के लिए मां पूरी दुनिया से लड़ लेती है. लेकिन तब क्या हो जब जन्म देने वाली एक मां अपने ही जिगर के टुकड़े को बेरहमी से मार दे. ममता को शर्मसार करती ये घटना कोलकाता के बेलियाघाटा इलाके की है.
बताया जा रहा है कि संध्या मालो नाम की महिला की दो महीने की बेटी को जितनी भूख लगती थी, उसके मुताबिक वह उसे दूध नहीं पिला पा रही थी. पेट नहीं भरने के कारण बच्ची हमेशा रोती रहती थी. जिससे महिला परेशान हो गई. गुस्से में महिला ने अपनी 2 महीने की बेटी का कत्ल कर दिया. फिर शव को प्लास्टिक में भरकर मैनहोल में फेंक दिया और मुंह बंद कर दिया.
बच्ची का कत्ल करने के बाद आरोपी महिला ने मासूम के किडनैप होने की साजिश रची, लेकिन पुलिस की पूछताछ में वो टूट गई और कत्ल की सारी कहानी बयां कर दी. परिवार के सदस्य महिला की इस घिनौनी हरकत से हैरान हैं. वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी संध्या मालो ने डिप्रेशन में आकर ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है.