ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक

सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

एलपीजी गैस की कमी के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने ‘आपदा में अवसर’ ढूंढ लिया है। नाले की गैस, इस्त्री पर रोटी और इमर्शन रॉड से सब्जी जैसे देसी जुगाड़ वाले मजाकिया वीडियो और रील्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।

14-Mar-2026 02:43 PM

By First Bihar

DESK: देशभर में लोग रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं। सिलेंडर लेकर सुबह से लाइन में लगे लोगों की भीड़ आए दिन देखने को मिल रही है। हर कोई परेशान है और सरकार से इस समस्या का समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार में बैठे अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं हैं, यह सब अफवाह उड़ाया जा रहा है। जो लोग अफवाह उड़ाने और गैस की कालाबाजारी करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  


एलपीजी गैस की भारी किल्लत के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस स्थिति में भी ‘आपदा में अवसर’ तलाश लिया है। गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, सिलेंडर के लिए मारामारी और लोगों की परेशानियों को आधार बनाकर कई तरह के मीम्स और रील्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। ‘नाले की गैस’, ‘इस्त्री पर रोटी’ और ‘इमर्शन रॉड से सब्जी’ जैसे अनोखे कंटेंट लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।


इन दिनों गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग सिलेंडर लेकर लंबी लाइनों में खड़े हैं। इस अफरातफरी के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को नया कंटेंट मिल गया है। वे गैस की किल्लत से जुड़ी परिस्थितियों को हास्य और जुगाड़ के साथ पेश कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी वीडियो और रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं।


अब तक कई इन्फ्लुएंसर अमेरिका-इजरायल और ईरान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वीडियो बना रहे थे। चूंकि यह संवेदनशील विषय था, इसलिए इस पर सोच-समझकर और सीमित लोग ही कंटेंट बना रहे थे। लेकिन जैसे ही गैस की किल्लत की खबरें सामने आईं, वैसे ही यह विषय सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। इसमें हास्य और देसी जुगाड़ की गुंजाइश ज्यादा होने के कारण कई क्रिएटर्स इस पर मजाकिया वीडियो बनाने लगे।


इन वीडियो और रील्स पर हजारों-लाखों कमेंट भी आ रहे हैं। अधिकांश लोग इन्हें मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं और मजाकिया टिप्पणियाँ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ऐसे वीडियो देश की छवि खराब करते हैं और संकट को हल्का बनाकर पेश करते हैं। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों को देश के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि अंदरूनी समस्याओं को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनामी करनी चाहिए।


नाले की गैस

सबसे ज्यादा वायरल वीडियो में नाले से गैस निकालने का जुगाड़ दिखाया जा रहा है। इसमें पाइप को नाले में डालकर चूल्हे या सिलेंडर से जोड़ने की कोशिश की जाती है, लेकिन गैस नहीं बनती। वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा जाता है कि अब लोगों के मल में पहले जैसा दम नहीं रहा।

news image

इस्त्री पर रोटी पकाते वीडियो 

कुछ वीडियो में प्रेस (इस्त्री) की मदद से रोटी सेंकते हुए दिखाया गया है। इस्त्री को उल्टा करके उस पर रोटी बनाई जाती है। यह देसी जुगाड़ पहले भी कई बार चर्चा में रहा है। वीडियो बनाने वाले दावा करते हैं कि उन्हें गैस की जरूरत ही नहीं है।

news image


इमर्शन रॉड से सब्जी बनाते वीडियो 

एक अन्य वायरल वीडियो में पानी गर्म करने वाली इमर्शन रॉड से सब्जी और दाल पकाने का तरीका दिखाया गया है। गहरे बर्तन में सब्जी या दाल डालकर उसमें रॉड डाली जाती है और उसे उबाला जाता है। यह भी देसी जुगाड़ के रूप में सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर बटोर रहा है।

news image


उपलों (गोईठा) की कालाबाजारी


एक वीडियो में लंबी लाइन और अफरातफरी दिखाई जाती है। शुरुआत में लगता है कि लोग गैस सिलेंडर के लिए खड़े हैं, लेकिन अंत में पता चलता है कि यह लाइन उपलों (गोईथा) के लिए लगी है। इसमें उपलों की कालाबाजारी का मजाकिया अंदाज में जिक्र किया गया है।

news image

सिलेंडर चोरी

एक और वीडियो में पति-पत्नी घर लौटते हैं और देखते हैं कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। वे डर जाते हैं और पूरे घर की जांच करते हैं। पैसे और जेवरात सब सुरक्षित मिलते हैं, लेकिन जब रसोई में जाते हैं तो पता चलता है कि गैस सिलेंडर चोरी हो चुका है।

news image