कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट
07-Apr-2026 11:36 AM
By FIRST BIHAR
LPG Crisis India: देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने शहरों में काम करने वाले मजदूरों के लिए 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर (छोटू सिलेंडर) का कोटा दोगुना करने का फैसला लिया है। अब रोजाना सप्लाई किए जाने वाले इन सिलेंडरों की संख्या पहले से दोगुनी होगी।
सरकार के मुताबिक, 2-3 मार्च 2026 को जितने सिलेंडर एक दिन में सप्लाई करने का लक्ष्य था, अब उससे दोगुनी संख्या में सिलेंडर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे जाएंगे। इन 5 किलो सिलेंडरों को एफटीएल (Free Trade LPG) सिलेंडर भी कहा जाता है, जो खास तौर पर प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए बनाए गए हैं।
दरअसल, स्थायी पते की कमी के कारण कई लोगों को नियमित गैस कनेक्शन नहीं मिल पाता। ऐसे में कोई भी व्यक्ति एक पहचान पत्र दिखाकर यह छोटा सिलेंडर आसानी से प्राप्त कर सकता है। सरकार का यह कदम उन लोगों के लिए राहत भरा है जो अस्थायी रूप से शहरों में रहकर काम करते हैं।
एलपीजी संकट की खबरों के बीच सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग भी तेजी से बढ़ने लगी थी। इसे रोकने के लिए सरकार ने पहले ही बुकिंग पर समय सीमा तय कर दी थी, ताकि एक कनेक्शन पर तय अवधि से पहले दोबारा बुकिंग न हो सके। छोटू सिलेंडर का कोटा बढ़ाने का उद्देश्य भी इसी कालाबाजारी को रोकना और जरूरतमंदों तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। यह नया कोटा पहले से निर्धारित 20 प्रतिशत अतिरिक्त कोटे के ऊपर होगा।
राज्य सरकारों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचें। वहीं, एक अन्य फैसले में विद्युत मंत्रालय ने इंडक्शन चूल्हों के लिए स्टार रेटिंग अनिवार्यता की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले इसे 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाना था, लेकिन अब नई अधिसूचना के अनुसार इसे 1 जनवरी 2027 तक टाल दिया गया है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो से परामर्श के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है, ताकि उद्योग और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय मिल सके।